उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण पर घमासान: शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर प्रशासन और जनता आमने-सामने
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण को लेकर शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर भारी विवाद खड़ा हो गया है। विरोध प्रदर्शन और तनाव के बाद इलाके में 2000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं, जबकि मामला इंदौर हाईकोर्ट की बड़ी बेंच में पहुंच गया है।