बदायूं: खेत की झोपड़ी में 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
बदायूं के उझानी क्षेत्र में खेत की झोपड़ी से 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।