अब दिखेगा दिल्ली का अनोखा नजारा; शुरु हुई Hot Air Balloon Rides, जानें क्या है टाइमिंग-टिकट?
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने राजधानी में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड्स की शुरुआत की है। हॉट एयर बैलून राइड्स की सफल ट्रायल उड़ान शुक्रवार को बांसेरा पार्क, यमुना नदी किनारे पूरी की गई। इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा- “यह बताते हुए खुशी हो रही है।