Bihar News: आधे गांव बने बाराती और आधे बने मेहमान, पढ़े मुजफ्फरपुर में कैसे हुई ये अनोखी शादी
मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों और परिजनों की सहमति से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह कराया गया। सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी को समाज ने खुशियों के साथ मंजूरी दी।