GST Reform: दूध, टूथपेस्ट, मोबाइल और साबुन पर टैक्स में कटौती, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी में बड़े सुधारों की घोषणा की है। सरकार 12% और 28% की दरों को खत्म कर 5% और 18% स्लैब में शामिल करने की योजना बना रही है। इससे टैक्स प्रणाली सरल होगी, वस्तुएं सस्ती होंगी और कारोबारियों को राहत मिलेगी। यह प्रस्ताव राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह द्वारा समीक्षा के बाद जीएसटी काउंसिल में अंतिम रूप दिया जाएगा।