चीनी महंगी, गन्ना किसान वहीं का वहीं! राकेश टिकैत ने उठाया बड़ा सवाल, सरकार से की ये मांग
देश के कई हिस्सों में चीनी के बढ़ते दामों के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब चीनी के दाम 60 रुपये किलो तक पहुंच रहे हैं तो गन्ना किसानों को भी इसका फायदा मिलना चाहिए। टिकैत ने चीनी के स्टॉक रखने वाले बड़े व्यापारियों और कंपनियों पर भी सवाल उठाते हुए सरकार से कीमतों पर नियंत्रण की मांग की।