Mahrajganj News: सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जिले की टॉप-10 छात्रा का सम्मान, स्कूल ने भेंट किया लैपटॉप
फरेन्दा की माधवी चौधरी ने CBSE हाईस्कूल परीक्षा 2025 में टॉप-10 में स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर आनंदनगर स्थित चन्द्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल ने उन्हें विशेष सम्मान स्वरूप एक लैपटॉप भेंट किया। माधवी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, परिवार और अनुशासनपूर्ण पढ़ाई को दिया।