सिक्किम की सुरंग में कैसे फंसे 27 मजदूर, टनल के भीतर फंसे मजदूरों का क्या हाल
सिक्किम के नामची जिले में सोमवार को भूस्खलन के बाद निर्माणाधीन सड़क सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर काम कर रहे कम से कम 27 मजदूर फंस गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।