देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की बाइक संग आरोपी गिरफ्तार; ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
देवरिया जनपद के श्रीरामपुर थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से चोरी की गई TVS अपाचे बाइक बरामद हुई है। पुलिस की सतर्कता और नियमित चेकिंग से यह सफलता मिली।