कानपुर में UPI मशीनों का तर्पण कर व्यापारियों ने क्यों किया प्रदर्शन? 15 अक्टूबर से जुड़े फैसले पर जताई नाराजगी
कानपुर के सरसैया घाट पर व्यापारियों ने एमडीआर शुल्क और जीएसटी के विरोध में यूपीआई मशीनों व क्यूआर कोड का प्रतीकात्मक तर्पण किया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग उठाई और 14 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।