पुतिन की चेतावनी: भारत-चीन को ब्लैकमेल कर रहा अमेरिका, ऊर्जा संबंध तोड़ने की है साजिश
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत और चीन पर दबाव बनाकर रूस से ऊर्जा संबंध तोड़वाना चाहता है, लेकिन यह रणनीति उलटा असर डालेगी। रूस से सस्ती ऊर्जा खरीदना उनके लिए फायदेमंद है और वे अमेरिकी दबाव में ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे देश को नुकसान हो।