ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविर बना वरदान, 150 से अधिक लोगों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा
फतेहपुर के ग्राम अहमदपुर कुसुम्भा में आयोजित बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं दी गईं। एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच और परामर्श प्रदान किया।