तेल कीमतों में गिरावट से खोखला हुआ मुनाफा: रूबल की मजबूती बनी निर्यातकों की मुश्किल, लड़खड़ाई रूस की अर्थव्यवस्था!
2025 की पहली छमाही रूस की ऊर्जा अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट, पश्चिमी देशों के प्रतिबंध, और रूबल की मजबूती ने रूसी तेल कंपनियों के मुनाफे को बुरी तरह प्रभावित किया है।