डीएम का सख्त अल्टीमेटम: महराजगंज की रैंकिंग गिरी तो होगी कार्रवाई, लापरवाह कर्मचारियों की सेवा समाप्ति तक के निर्देश
महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले की रैंकिंग किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होनी चाहिए। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई और बकाया वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए।