Raebareli: आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को वंचित, केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
रायबरेली में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनर्स एसोसिएशन ने आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल न करने पर विरोध जताया। पेंशनर्स का कहना है कि उन्हें पेंशन पुनरीक्षण और अन्य लाभों से वंचित किया जा रहा है। पांचवें से सातवें वेतनमान में सुरक्षा होने के बावजूद वर्तमान सरकार ने उन्हें अलग रखा।