‘टीम प्लेयर बनो, नहीं तो रिजर्व में बैठा देंगे!’ राजा वड़िंग और चन्नी की जंग पर हाईकमान सख्त, क्या फिर डूबेगी कांग्रेस की नैया?
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में गुटबाजी तेज हो गई है। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। प्रभारी भूपेश बघेल की बैठक से चन्नी की दूरी ने कलह को और हवा दे दी है।