सरकारी बैंकों से जुड़ा बड़ा खुलासा, पांच सालों में 5.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज राइट ऑफ हुआ
पिछले पांच वर्षों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने लगभग 5.82 लाख करोड़ रुपये के खराब ऋणों को राइट ऑफ किया है। 2024-25 में बैंकों द्वारा 91,260 करोड़ रुपये का ऋण राइट ऑफ किया गया, जबकि 2020-21 में यह आंकड़ा 1.33 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।