UP Viral Audio: विद्युत विभाग के अफसर और ग्राहक के ऑडियो से यूपी में ‘करंट’, ऊर्जा मंत्री की चेतावनी, सुनिये पोल खोल बातचीत
बस्ती जिले के एक प्रमुख मोहल्ले में 10 घंटे तक बिजली गुल रही। जनता की गुहार अनसुनी रही, फोन कॉल्स उठे नहीं। जब वरिष्ठ अधिकारी से बात हुई, तो उनका रवैया और भाषा चौंकाने वाली थी। अब वायरल हुई इस ऑडियो क्लिप ने विभागीय संवेदनहीनता की परतें उधेड़ दी हैं। परिणामों की चेतावनी भी आ चुकी है।