एसपी का एक्शन मोड, पुरन्दरपुर थाने का औचक निरीक्षण, मिली सख्त हिदायतें, अभिलेखों से लेकर हवालात तक हुई कड़ी जांच
श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था एवं प्रशासनिक चुस्ती बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा का एक्शन मोड देखने को मिला। शुक्रवार को एसपी ने बिना पूर्व सूचना के थाना पुरन्दरपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।