रात के अंधेरे में GIMS बना रणक्षेत्र: धरना खत्म कराने पहुंची पुलिस, कर्मचारियों से तीखी झड़प
ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित जिम्स अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों के धरने को लेकर देर रात पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव पैदा हो गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन हटाया गया और धक्का-मुक्की की गई। वहीं पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।