पुलिस ने जिन युवकों पर FIR दर्ज की, अब उन्हीं में से एक ने खाकी पर लगाए गंभीर आरोप; मामला पहुंचा अफसरों तक
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। जोगियाबारी चौकी प्रभारी की तहरीर पर उमेश और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब उमेश ने पुलिसकर्मियों पर अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है।