सपा मुखिया अखिलेश यादव का हाईटेक पीडीए रथ अलख जगाने कल रायबरेली से निकलेगा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली से नए हाईटेक PDA रथ की यात्रा शुरू करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह चुरुआ से रथ पर सवार होकर हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पहुंचेंगे। पार्टी का कहना है कि आगे यह रथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगा।