अखिलेश की नई सोशल इंजीनियरिंग से मचेगा सियासी घमासान, ब्राह्मण फैक्टर कितना असरदार?
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ ब्राह्मण समाज को जोड़ने की रणनीति तेज कर दी है। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए सपा ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश कर रही है।