पनियरा में दर्दनाक हादसा, बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम
पनियरा में शीतलपुर चौराहे के पास बेल्डिंग का काम कर रहे 22 वर्षीय अभिषेक शर्मा बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए और अस्पताल में मृत घोषित किए गए। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक फैल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।