स्वच्छता योजनाओं में लापरवाही पर DM संतोष कुमार शर्मा सख्त, लंबित आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी
महराजगंज में जिला स्वच्छता समिति की बैठक में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने शौचालय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। लंबित आवेदनों और रेट्रोफिटिंग में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।