Fatehpur Protest: ऑनलाइन सत्यापन पोर्टल के विरोध में मरम्मतकर्ता एसोसिएशन का प्रदर्शन
प्रयागराज बाट-माप मरम्मतकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन की फतेहपुर शाखा ने सोमवार को वरिष्ठ निरीक्षक कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। लाइसेंसधारी प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन सत्यापन पोर्टल को जनविरोधी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला बताया।