नोएडा हिंसा की साजिश में कौन था मास्टरमाइंड? DU के छात्र की गिरफ्तारी से खुल रहे बड़े राज
नोएडा में अप्रैल माह के श्रमिक आंदोलन को हिंसक बनाने की कथित साजिश के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के एलएलबी छात्र योगेश मीणा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि डिजिटल साक्ष्यों में श्रमिकों को उकसाने और भ्रम फैलाने के प्रमाण मिले हैं। मामले में पहले ही कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और दो आरोपियों पर एनएसए लगाया गया है।