हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को राज्यसभा टिकट नहीं, मोदी कैबिनेट में बदलाव की चर्चा तेज
उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों को लेकर भाजपा के फैसले ने केंद्र की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है। पार्टी ने यूपी से आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है, लेकिन इसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा के नाम नहीं हैं। दोनों का मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल नवंबर में समाप्त होने वाला है।