बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, 47 उग्रवादी ढेर; स्वतंत्रता दिवस से पहले हाई अलर्ट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए दो दिनों में 47 उग्रवादियों को मार गिराया है। इस दौरान अफगान सीमा से सटे इलाकों में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। सुरक्षा कारणों से 31 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।