भ्रष्टाचार पर DM की सख्ती: महराजगंज में DPRO की बड़ी कार्रवाई, ग्राम पंचायत सचिव सस्पेंड
महराजगंज के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी के आरोपों में ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है। जांच में 6.10 लाख रुपये की अनियमितता सामने आई।