मेक्सिको में दर्दनाक हादसा: सोनारा के स्टोर में लगी भीषण आग और विस्फोट; जानें क्या है ब्लास्ट की वजह
मेक्सिको के सोनारा राज्य की राजधानी हर्मोसिल्लो में एक स्टोर में भीषण आग और विस्फोट की घटना से 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं। 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा आकस्मिक प्रतीत होता है, लेकिन जांच जारी है।