रायबरेली में मेडिकल स्टोर संचालक के गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत
रायबरेली में शुक्रवार को मेडिकल स्टोर संचालक के गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर युवक की मौत और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और जिलाधिकारी से इस मामले में शिकायत की।