चीन का दावा फेल! MEA का करारा जवाब-अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग; भारतीय महिला की हिरासत पर जताई तीखी आपत्ति
भारतीय विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन के भड़काऊ दावों और एक भारतीय महिला को शंघाई एयरपोर्ट पर रोके जाने पर कड़ा विरोध जताया है। MEA ने साफ कहा कि अरुणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा है और चीन का कोई भी बयान इस तथ्य को बदल नहीं सकता।