शेयर बाजार में हफ्ते का धमाकेदार अंत, दो दिन में सेंसेक्स 1300+ अंक उछला, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है चाल
शुक्रवार को बाजार में आई मजबूती ने निवेशकों को राहत दी। एफएमसीजी, ऑटो और रिलायंस के शेयरों ने तेजी की राह दिखाई। लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी पर निवेशकों के चेहरे खिले। बाजार विश्लेषकों ने अगले हफ्ते भी सकारात्मक रुझान जताया।