महाराजगंज में माइक्रोफाइनेंस घोटाला! महिलाओं की किस्तें हड़प गए कर्मचारी, 7 पर मुकदमा दर्ज
महाराजगंज के कोल्हुई कस्बे में भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटेड में बड़ा गबन सामने आया है, जहां सात फील्ड कर्मचारियों पर महिलाओं से वसूली गई ऋण किस्तें जमा न करने का आरोप है। पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद मामला उजागर हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।