जिला जेल में कैदी की मौत पर सख्त रुख: मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 15 जनवरी तक साक्ष्य पेश करने के आदेश
महराजगंज जिला जेल में विचाराधीन कैदी हरिवंश उर्फ दिन्ने की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को सौंपी गई है। प्रशासन ने आमजन से 15 जनवरी तक साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील की है।