सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस राजेश बिंदल बोले- एआई से न्याय व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव संभव, लेकिन वैज्ञानिक सोच जरूरी
देश और दुनिया में हर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। कानूनी प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका (“Role of Artificial Intelligence in Legal System) पर मंगलवार को आयोजित एक सेमिनार में सर्वोच्च न्यायालय में जज न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने एआई के उपयोग को लेकर बेहद महत्वपूर्ण बातें कही।