Uttarakhand News: आटे की शिकायत पर भड़के Kumaon Commissioner, हल्द्वानी में राशन दुकान की जांच शुरू
हल्द्वानी में नैनीताल रोड निवासी सीमा खंडूजा द्वारा खराब आटा बेचने की शिकायत के बाद कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने तुरंत जांच के आदेश जारी किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सैंपल जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए गए। सीमा खंडूजा हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय पहुंचीं और अपने साथ लाया गया आटे का सैंपल दिखाकर पूरी घटना बताई।