Happy Birthday Nainital: पहाड़ों की गोद में बसा हरियाली और झीलों का स्वर्ग, मना रहा 184 साल की खूबसूरत कहानी का जश्न
नैनीताल अपने 184 साल पूरे कर रहा है। झीलों, पहाड़ों और देवभूमि की पौराणिक आस्थाओं से भरा यह शहर प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर का अनोखा संगम है। ‘त्रि-ऋषि सरोवर’ से लेकर शक्तिपीठ तक और अंग्रेजों के दौर से आधुनिक पर्यटन हब बनने तक नैनीताल हर रूप में अद्वितीय है। यह केवल एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि कुमाऊं घाटी की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत चित्र है।