भारतीय नागरिकता क्यों छोड़ रहे हैं लोग? सरकार ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े, 2024 में इतने लोगों ने छोड़ी सिटीजनशिप
पिछले छह वर्षों में 10 लाख से अधिक भारतीयों ने अपनी नागरिकता त्याग दी है। राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि सिर्फ 2024 में ही 2 लाख से ज्यादा लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी। विपक्ष का आरोप है कि 2014 के बाद यह संख्या तेजी से बढ़ी है। सरकार ने नागरिकता त्यागने की प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है, लेकिन आंकड़ों ने नई चिंता खड़ी कर दी है।