Muzaffarnagar: बाइक सवार पिता-पुत्र और मां की मौत से मचा कोहराम, फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश में जुटी तीन टीमें
मुजफ्फरनगर के खतौली में भीषण सड़क हादसा। ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार पिता, मां और पुत्र को रौंदा, तीनों की मौत। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया चक्का जाम। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू की।