अब शादी में लिफाफा नहीं, UPI से दो ‘मोई’; केरल के किशोर जैन का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
केरल के अल्वा शहर में एक शादी समारोह में दुल्हन के पिता किशोर जैन का वीडियो वायरल हो गया, जब उन्होंने मेहमानों से नकद की बजाय यूपीआई के जरिए ‘मोई’ लेने का तरीका अपनाया। शर्ट पर लगे पेटीएम क्यूआर कोड ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा।