प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में तबाही, चारपाई पर झुलसे मजदूर; धुएं से ढका पूरा इलाका
प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर के मनौरी इलाके में सोमवार दोपहर पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त करीब 12 मजदूर अंदर मौजूद बताए जा रहे हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि 4 मौतों की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। लगातार हो रहे धमाकों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मुश्किल आ रही है।