जम्मू-कश्मीर में बारिश और भूस्खलन का कहर: यात्रा और जनजीवन हुआ ठप, अबतक 34 श्रद्धालुओं की मौत
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से तबाही मच गई है। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से 34 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। रेल और सड़क मार्ग बाधित हैं, हजारों श्रद्धालु और स्थानीय लोग प्रभावित हैं। प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है।