कर्नाटक के मंगलौर में महराजगंज के दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम; क्या है पूरा मामला?
कर्नाटक के मंगलौर में पेंटिंग का काम कर रहे महराजगंज जिले के दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक विवेक साहनी और विशाल साहनी का परिवार गहरे दुख में डूबा हुआ है। घटना के बाद कर्नाटक पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में शोक की लहर है।