मकर संक्रांति की खुशियों में ज़हर, चाइनीज मांझा कैसे बन रहा है जानलेवा हथियार?
देश में प्रतिबंधित नायलॉन की पतंग की डोर, जिसे आमतौर पर चाइनीज मांझा कहा जाता है, एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। कर्नाटक के बीदर जिले में सड़क पर खिंची नायलॉन की डोर से गला कटने के बाद 48 वर्षीय एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।