Kanpur News: जानिए यूपी के किस चौकी इंचार्ज पर दर्ज हुआ लूट का मुकदमा, कानपुर पुलिस आयुक्त ने किया सस्पेंड
कानपुर में पुलिस महकमे की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिसके तहत नवाबगंज थाना क्षेत्र के जागेश्वर मंदिर चौकी इंचार्ज नितिन पुनिया को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी चौकी इंचार्ज पर एक व्यापारी से लूट का आरोप लगा था जिसके बाद जांच करते हुए पहले चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच की गई।