फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा, बाइक-रिक्शा की भीषण टक्कर में युवक की मौत; पढे़ं पूरी खबर
फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में बाइक और रिक्शा की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद रिक्शा चालक फरार हो गया। बिना नंबर प्लेट वाहन ने पुलिस जांच को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।