Gorakhpur News: प्राचीन काली मंदिर पर अतिक्रमण का विवाद, दर्जनों की संख्या में थाने पहुंची महिलाएं
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम बरी में स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव के ही हरिश्चंद्र पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।