Badaun: तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िया को मारी टक्कर, हादसे के बाद उठे ये बड़े सवाल
बदायूं में कांवड़ यात्रा के बीच रफ्तार का कहर देखने को मिला है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला के पास तेज रफ्तार बाइक ने एक कांवड़िया को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घटना ने उझानी क्षेत्र में “नो हादसा” के दावों और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।